
आगरालीक्स….. स्नेहल मंगवानी आगरा के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल का कक्षा दो का छात्र है, वह पंजाबी म्यूजिक एलबम में दिखाई देगा। यही नहीं, स्नेहल का चयन कास्टिंग डायरेक्टर रवि प्रसाद के स्टिल फोटो शूट के लिए हुआ है। उन्हें ड्रीमपल्स कलेक्शन के सौजन्य से मुंबई में इंडिया फैशन वीक में जलवा बिखरने वाली सपना मंगवानी द्वारा चुना गया है, आगरा में चुने गए बच्चों में से स्नेहल का चयन उसके द्वारा रैम्प वाॅक पर अपनी प्रस्तुति व अपने फोटोजेनिक फेस के आधार पर हुआ है। प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने स्नेहल के चयन पर उसे हृदय से आर्शीवाद दिया साथ ही स्नेहल के अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं और स्नेहल के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।
Leave a comment