Monday , 27 July 2026
Home आगरा Agra: Concluding Havan of the nine-day Saptachandi Path Mahayajna
आगरा

Agra: Concluding Havan of the nine-day Saptachandi Path Mahayajna

111

आगरालीक्स…आगरा में विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का पूर्णाहुति हवन. संतों और श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सूर्यसुता फाउंडेशन द्वारा खंदारी हनुमान चौराहा स्थित नालंदा प्राइड में आयोजित नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ का समापन गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा सप्तशती के दशांश महाहवन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का 100 बार संपुटित पाठ कर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति तथा समस्त मानव समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई। योगी आलोक नाथ (बागेश्वर धाम) ने कहा कि दुर्गा सप्तशती केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदिशक्ति का साक्षात स्वरूप है। गुप्त नवरात्रि में संपुटित सप्तचंडी पाठ और यज्ञ से व्यक्ति के भीतर आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के प्रति आस्था का जागरण होता है। उन्होंने कहा कि जब सामूहिक रूप से मां भगवती का स्मरण किया जाता है, तो उसका शुभ प्रभाव पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। विश्व में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना से यह महायज्ञ संपन्न कराया गया है।

सूर्यसुता फाउंडेशन के सचिव पुष्कल गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना भी है। गुप्त नवरात्रि के इस नौ दिवसीय सप्तचंडी पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की अपार आस्था और सहयोग ने आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से यह महायज्ञ निर्विघ्न संपन्न हुआ और सभी श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति एवं प्रसादी में सहभागी होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। संस्था भविष्य में भी जनकल्याण और राष्ट्रहित के ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रखेगी।
श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की आराधना और चंडी यज्ञ से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है। ऐसे आयोजन समाज को सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

हनुमंत धाम मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु और भरत उपाध्याय ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। सामूहिक रूप से किए गए मंत्रोच्चार और हवन से वातावरण पवित्र होता है तथा जनकल्याण की भावना मजबूत होती है। लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना का संदेश देते हैं। विश्व शांति के लिए किया गया यह महायज्ञ अत्यंत प्रेरणादायी है। इस अवसर पर कैलाश महादेव मंदिर के महंत निर्मल गिरी, गुरु का ताल गुरुद्वारा के बाबा अमरीक सिंह, योगी निर्भय नाथ, अनुज उपाध्याय, अजय राजोरिया, राजदीप ग्रोवर, डॉ दीपेश उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कीर्ति जी आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

आगरा

Agra Health News: Awareness raised about head and neck cancer at Agra’s Park KPIMS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में सिर और गर्दन के कैंसर को लेकर...

आगरा

Agra News: Devotees danced to Khatu Shyam bhajans in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु. अखंड ज्योति संग...

error: Content is protected !!