आगरालीक्स…आगरा में बीजेपी विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर फूटा सपाइयों का गुस्सा. विधायक का घेराव करने निकले, पुलिस ने सभी रास्तों पर बेरीकेडिंग लगाकर रोका.
आगरा में भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की सोशल मीडिया पोस्ट से सपाइयों में गुस्सा छा गया है. गुरुवार दोपहर को सभी सपा कार्यकर्ता विधायक का घेराव करने के लिए निकले लेकिन पुलिस ने कमला नगर में ही उन्हें रोक लिया. सभी रास्तों पर बेरीकेडिंग लगा दी गई. इससे सपा नेताओं की पुलिस से भी तीखी नोकझांक हुई. बाद में मौके पर एडीसीपी हिमांशु गौरव पहुंचे. उनहोंने तहरीर ली जिसके बाद सपा नेताओं का गुस्सा शांत हुआ.विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराजगी
भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के सोशल मीडिया एकाउंड पर 19 जुलाई को सांसद डिंपल यादव को लेकर एक पोस्ट की गई. इस पोस्ट को देखते ही सपा नेता भड़क गए. 20 जुलाई को सपा नेता नितिन कोहली ने भाजपा विधायक से दो दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया, ऐसा न करने पर उन्होंने विधायक के घर का घेराव करने और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी.
आज गुरुवार दोपहर को सपा नेता नितिन कोहली के घर पर शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, राहुल चतर्वेदी, राजपाल यादव सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए. यहां से वे भाजपा विधायक का घेराव करने के लिए निकलने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने नितिन कोहली के घर के बाहर घेराबंदी कर ली और सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग लगा दी. पुलिस ने सपा नेताओं को बेरीकेडिंग पर रोक लिया और उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. इस पर सपा नेताओं और पुलिस में खींचतान भी हुई. काफी खींचतान के बाद मौके पर एडीसीपी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और सपा नेताओं से बातचीत की. उनसे वहीं ज्ञापन के साथ तहरीर ली. इसके बाद सपाइयों का गुस्सा शांत हुआ.