आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के केस और बढ़े, 15 नए केस मिले, जानें किस क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, पूर्व राज्यमंत्री से लेकर डॉक्टर का पूरा परिवार हो चुका है कोरोना संक्रमित।
आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। इन्होंने सर्दी जुकाम, बुखार और पेट की समस्या होने पर कोरोना की जांच कराई थी, कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नौ मरीज भी हुए ठीक
कोरोना के रविवार को नौ मरीज भी ठीक हुए हैं, जबकि 15 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
कोरोना के 82 एक्टिव केस
आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 82 हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ने पर कोविड हॉस्पिटल भी तैयार कर दिए गए हैं।
इन क्षेत्रों में केस ज्यादा
कमला नगर, दयालबाग, विजय नकर कॉलोनी, ताजगंज, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी