आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के केस कम हैं, लेकिन मई में नौ दिन में 35 मरीजों की मौत, डबल मास्क पहनने की अपील। बेवजह न निकलें बाहर।
आगरा में लोगों के बाहर निकलने पर रोक है, इससे कोरोना के केस कम होने लगे हैं। मगर,मौत कम नहीं हो रही हैं। आगरा में अब 17 मई तक कर्फ्यू लगा हुआ है।
9 दिन में 35 की मौत
आगरा में कोरोना के केस कम होने के बाद भी मौत कम नहीं हो रही हैं। एक से नौ मई तक कोरोना पॉजिटिव 35 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस का एक म्यूटेन स्ट्रेन घातक हो रहा है।
डबल मास्क पहनने की अपील
जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, दुकान पर बैठै हैं, उनसे डबल मास्क पहनने की अपील की जा रही है।