आगरालीक्स…(Agra News 1st May) ..आगरा में एक महीने बाद कोरोना के नए केस से ज्यादा ठीक होने वाले मरीज, रिकॉर्ड 809 मरीज हुए ठीक।
809 मरीज हुए ठीक, 4377 सक्रिय केस
कोरोना की दूसरी लहर में केस तेजी से बढ रहे हैं, इसी के साथ अब मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढने लगी है। 809 मरीज हुए ठीक। कोरोना संक्रमित 16456 मरीज ठीक हो गए हैं। 4377 सक्रिय केस हैं।
आगरा में एक मई को कोरोना के 647 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21102 पहुंच गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डाक्टर, कमला नगर, दयालबाग में एक ही परिवार के कई सदस्य, पांच साल का बालक, उनकी मां सहित सिकंदरा, आवास विकास कालोनी, ट्रांस यमुना कालोनी, कमला नगर, विजय नगर कालोनी, दयालबाग क्षेत्र से कोरोना के केस अधिक आए हैं।
कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक कोरोना संक्रमित 269 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों में मिले कोरोना के नए केस
58 साल के सूर्य नगर कालोनी, 35 साल की निखिल गार्डन निवासी महिला मरीज, 44 साल के पुष्पांजलि कुंज निवासी मरीज, 30 साल के दुष्यंत नगर बोदला, 45 साल के चंद्र मुखी अपार्टमेंट, कमला नगर, 26 साल की कमला नगर, 27 साल के क्रष्णापुरी प्रताप नगर, 38 साल की नोर्थ विजय नगर कालोनी निवासी महिला और उनका पांच साल का बेटा। 66 साल के गणपति क्लासिक, 71 साल के बांके बिहारी, दयालबाग, 55 साल की नेहरू नगर निवासी महिला, 11 साल की जयपुर हाउस निवासी बालिका, 39 साल के सप्तऋषि, 64 साल के सुरेश नगर मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।