Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Crime News: Bike riding miscreants looted a merchant on the highway in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra Crime News: Bike riding miscreants looted a merchant on the highway in Agra…#agranews

119

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर व्यापारी से सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने की लूट. तमंचे की ​बट मारकर किया घायल…पुलिस कर रही जांच

आगरा में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बना लिया. आगरा—जयपुर हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और तमंचे की बट मारकर उसे घायल भी कर दिया. बदमाश व्यापारी का स्कूटर और उसका मोबाइल लूटकर ले गए. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही हे.

ये है पूरा मामला
फतेहपुर सीकरी में रहने वाले अमित गर्ग पुत्र माहन कृष्ण गर्ग आढती हैं और नवीन मंडी परिसर और किरावली मंडी में इनकी आढ़त है. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे व्यापारी अमित गर्ग अपनी एक्टिवा से किरावली आढ़त पर जा रहे थे कि हाइवे पर जाजऊ मोड़ पर अपाचे बाइक सवार बदमाश अचानक उनके पास आए और एक्टिवा में लात मारकर गिरा दिया. इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर अमित गर्ग को घायल कर दिया. बदमाशों ने व्यापारी से माल के बारे में पूछा जिस पर व्यापारी ने कहा कि उसके पास कुछ नहीं है. इस पर बदमाश व्यापारी से उसका मोबाइल और एक्टिवा ले गए और जाते समय एक और बट मार गए जिससे व्यापारी बेहोश हो गया.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन भी आ गए. घायल व्यापारी को पुलिस ने सीएचसी भेजा. यहां पुलिस ने उनसे घटना की जानकारी ली है. पुलिस हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जाता है कि बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और वे छह थे जो कि दो अपाचे पर सवार थे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!