Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra region Crime News: Stepfather beat 10 year old son with stick, died…#mathuranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स​क्राइम

Agra region Crime News: Stepfather beat 10 year old son with stick, died…#mathuranews

164

आगरालीक्स…दिल दहला देने वाला मामला. सौतेले पिता ने 10 साल के बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. बच्चे ने किया था बस ये काम….

आगरा मंडल के मथुरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेले पिता ने 10 साल के बेटे को डंडे से इतनी बुरी तरह से मारा कि सोते—सोते बच्चे की मौत हो गई. सुबह बच्चे को मृत देख मां की चीख निकल गई. बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह गंदे पैरों से बिस्तर पर लेटा हुआ था जिसको देखकर उसका सौतेला पिता हैवान बन गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शिकायत पर हत्यारोपी पिता अरेस्ट कर लिया गया है.

ये है पूरा मामला
ये दिल दहला देने वाला मामला मथुरा के थाना हाइवे अंतर्गत पुष्प विहार कॉलोनी का है. यहां रहने वाला प्रेमवीर गाड़ी चालक है. बुधवार को जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसका सौतेला बेटा राजू गंदे पैरों से बिस्तर पर लेटा हुआ है. यह देखते ही प्रेमवीर गुस्से में आ गया और उसने बुरी तरह से डंडे से राजू को पीटना शुरू कर दिया. बेटे को बचाने के लिए उसकी मां नीलम आई तो आरोपी प्रेमवीर ने उसे भी पीट दिया. राजू की काफी देर तक पिटाई करने के बाद आरोपी प्रेमवीर वहां से चला गया. नीलम ने बाद में बच्चे को सुला दिया. लेकनि आज सुबह जब वह उसे उठाने के लिए पहुंची तो वह उठा नहीं. उसने देखा कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है. ये देखते ही नीलम की चीख निकल पड़ी. उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई. नीलम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमवीर को अरेस्ट कर लिया है.

तीन महीने पहले ही की थी शादी
बताया जाता है कि नीलम के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. उसके दस साल का बेटा राजू और एक अन्य बेटा है. तीन महीने पहले नीलम ने हाथरस के लाडपुर गांव में रहने वाले प्रेमवीर से शादी की थी. शादी के बाद प्रेमवीर पत्नी नीलम और राजू को लेकर मथुरा में यहां आ गया. राजू की मौत के बाद से उसका छोटा भाई भी सहमा हुआ है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

error: Content is protected !!