आगरालीक्स…आगरा में शर्मनाक मामला. हॉस्पिटल संचालक ने किया युवती से दुष्कर्म. वीडियो भी बनाया
आगरा में शर्मनाक मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक हॉस्पिटल संचालक ने कर्मचारी युवती से दुष्कर्म किया है और इसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है. उसने यह वीडियो अपने एक परिचित को भेजा और युवती को इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया और इसके बाद होटलों में भी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
ये है मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. एक युवती करीब नौ महीने पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी में संचालित एक अस्पताल में जॉब के लिए गई थी और वो यहां जॉब करने लगी. आरोप है कि अस्पताल संचालक रामपाल ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. यही नहीं अस्पताल संचालक ने उसका यह वीडियो भी बना दिया और उसे अपने एक परिचित के पास भेज दिया. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा.

युवती ने पुलिस को बताया कि अस्पताल संचालक ने जिस व्यक्ति को उसका वीडियो भेजा है वह सिकंदरा का रहने वाला मुकेश शर्मा है. वह खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता है और वीडियो के जरिए मुकेश ने उसके साथ ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दी और उसे सिकंदरा और एत्मादपुर के होटलों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया है. यही नहीं आरोप है कि मुकेश ने उससे दो लाख रुपये की मांग की और उसके घर तक पहुंच गया.
इसके बाद पुलिस में आरापियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है.