आगरालीक्स…आगरा में श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या और छप्पन भोग. देवी चित्रलेखा जी के मुखारबिंद से सुनिए भागवत कथा 30 दिसंबर से
आगरा में द्वितीय भागवत कथा का आयोजन 30 दिसंबर से किया जा रहा है. यह भागवत कथा भागवताचार्य देवी चित्रलेखा जी के मुखारबिंद से श्रद्धालु सुन सकेंगे. 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक भागवत कथा दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक प्रताप नगर के केशव कुंज पार्क स्थित अष्टभुजा मंदिर पर होगी. इसके अलावा श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या और छप्पन भेाग का आयोजन 6 जनवरी को शाम 6 बजे से किया जा रहा है. यह आयोजन श्री खाटू श्याम जी स्वयं सेवक परिवार की ओर से है. आज भागवत कथा का कार्ड का विमोचन किया गया.

भागवत कथा कार्ड का विमोचन अष्ट भुजा मंदिर जयपुर हाउस में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विजय शिवहरे, मुख्य यजमान राजीव अग्रवाल-रचना अग्रवाल, के साथ-साथ टीटू भाई, अमित अग्रवाल, इंजी पीके गुप्ता, किशोर अग्रवाल, अमित मित्तल, बन्ने चाचा, दीपक जैन, अभय अग्रवाल इत्यादि लोग मौजूद थे.
सोमवार को कार्यक्रम को लेकर अष्टभुजा देवी मंदिर केशव कुंज प्रताप नगर पर भूमि पूजन किया गया जिसमें हवन के साथ ही 101 कन्या लांगूर व प्रसादी का भी आयोजन किया गया.