Wednesday , 19 August 2026
Home बिगलीक्स Agra Crime News: Rubi reveal murder mystery of Husband Surendra, dead body buried for 45 days in Bathroom
बिगलीक्स

Agra Crime News: Rubi reveal murder mystery of Husband Surendra, dead body buried for 45 days in Bathroom

196

आगरालीक्स..वीडियो… आगरा में पत्नी ने बताया कैसे की पति की हत्या और ​45 दिन तक भनक नहीं लगने दी। खीर में नींद की गोली दे दीं, आधी रात पति के सीने पर सिर रखकर यह देख लिया कि धड़कन नहीं चल रही है तो सुबह सास और बेटियों को जेठ के घर भेज दिया। पति के शव को बाथरूम में गाढ़ कर मिटटी डाली, मजदूर बुलाकर बाथरूम पर फर्श करा दिया।
आगरा के सिकंदरा की रेणुका धाम कॉलोनी दहतोरा में 45 साल के सुरेंद्र शर्मा का शव घर के बाथरूम के फर्श की खुदाई कराने के बाद पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के आरोप में पत्नी रूबी शर्मा से कई घंटे पूछताछ की, इसके बाद जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में रूबी शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा 16 मई को भरतपुर में अपने मामा के घर गया था वहां शराब पीकर हंगामा किया। मामा ने पुलिस ने शिकायत करने की बात कही तो सुरेंद्र शर्मा पत्नी रूबी को लेकर भरतपुर पहुंचा। सुरेंद्र दूर खड़ा रहा और रूबी को मामा के घर जाकर यह कहने के कहा कि सुरेंद्र गायब है, वह उनके खिलाफ केस करेगी। इस पर सुरेंद्र के मामा ने रूबी के साथ अभद्रता की, वह वहां से लौट आई तो रास्ते में सुरेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की।
सीने पर सिर रखकर चेक की धड़कन
17 मई को सुरेंद्र शाम को शराब पीकर आया और अपने साथ मीट भी ले आया। रूबी के घर में प्याज भी इस्तेमाल नहीं होती थी उसने विरोध किया तो सुरेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की। मीट खाने के बाद सुरेंद्र ने कहा कि कुछ मीठा है क्या, रूबी ने उसके लिए खीर बना दी और उसमें 16 नींद की गोली डाल दी। रात तीन बजे रूबी उठी, उसने सुरेंद्र के सीने पर सिर रखकर उसकी दिल की धड़कन महसूस करने की कोशिश की लेकिन धड़कन नहीं चल रही थी, उसने आगे की प्लानिंग की जिससे सुरेंद्र के शव को छिपाया जा सके और उसे लापता बताकर हत्या कांड से बच जाए।


सास और बेटियों को भेज दिया जेठ के घर
सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा वायु विहार कॉलोनी में रहते हैं, सुरेंद्र के घर पर मां कमला, दो बेटियां रह रहीं थी। 18 मई की सुबह रूबी ने सास कमला से कहा कि मामा ने पुलिस में शिकायत कर दी है, पुलिस दबिश देने आएगी इसलिए वह बेटियों को लेकर जेठ अनिल शर्मा के घर चली जाए। इससे वह घबरा गईं और बेटियों को लेकर जेठ के घर चली गई। इसके बाद रूबी ने बाथरूम का फर्श तोड़कर गडढा किया और उसमें शव गाढ़ दिया। 400 रुपये की मिटटी और गिटटी लेकर आई और उस पर डाल दी। इसके बाद मजदूर बुलाकर फर्श करा दिया। अगले दिन 19 मई को वह भी जेठ के घर चली गई उन्हें बातया कि सुरेंद्र कहीं चला गया है।
26 मई को घर लौटकर बाथरूम देखा, दुर्गंध न आने पर गुमशुदगी दर्ज कराई
26 मई को रूबी अपने घर आई, बाथरूम से दुर्गंध नहीं आ रही थी, उसने प्राची टावर पुलिस चौकी में पति सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद सास और बेटियों को भी घर पर बुला लिया। सास और बेटियों ने घर आने पर पूछा कि बाथरूम में फर्श क्यों करा दिया है इस पर रूबी ने कहा कि पानी ना भरे इसलिए ऐसा किया है।
फर्श में दरार आने और पुलिस सत्यापन के लिए आने से कबूला हत्याकांड
रूबी की प्लानिंग से सब ठीक चल रहा था वह बाथरूम का फर्श चेक करती थी कि कहीं पानी का रिसाव तो नहीं होने लगा है जिससे बदबू आने लग जाए। बेटी ने बताया कि बाथरूम के फर्श में दरार आ गई है इससे वह घबरा गई। इसी दौरान सुरेंद्र पर पूर्व में दर्ज हुए एक मुकदमे में पुलिस घर पहुंची, पुलिस को बताया कि पति सुरेंद्र गायब है तो वह रूबी का फोटो लेकर चला गया। इससे रूबी घबरा गई उसे डर सताने लगा कि एक दिन तो पता चल जाएगा ​इसलिए वह खुद ही हत्याकांड के बारे में बता दे। तीन जुलाई को रूबी ने अपने जेठ को बताया कि जब सास और ​बेटियां उसके घर चली गईं थी तो सुरेंद्र ने सुसाइड कर ली थी, वह घबरा गई इसलिए शव को बाथरूम में गाढ़ दिया है। पुलिस ने पहुंचकर शव को निकलवाया, वह कंकाल बन चुका था, कड़े और रूद्राक्ष की माला से सुरेंद्र की शिनाख्त की गई।


शादी के तीसरे दिन से ही करने लगा था परेशान, 19 जुलाई को शादी की सालगिरह
रूबी की शादी की सालगिरह 19 जुलाई को है, उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। मायका रुनकता में है और पिता बिजली विभाग में थे। सुरेंद्र के पिता इंटर कालेज भरतपुर में प्रवक्ता थे, इसके चलते रूबी की शादी सुरेंद्र से कर दी गई, उसे बताया गया था कि सुरेंद्र कंप्यूटर का काम करता था। मगर, शादी के तीसरे दिन ही रूबी को पता चल गया कि सुरेंद्र कोई काम नहीं करता है और शराब पीने का आदी है। इसके बाद से वह परेशान रहने लगी। ससुर की मौत होने के बाद कमला नगर का घर बेच कर आवास विकास कॉलोनी में खरीद लिया। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी का घर भी बेच दिया, अनिल और सुरेंद्र को 13 13 लाख रुपये मिले थे, सुरेंद्र ने रेणुका धाम में 12 लाख में मकान खरीद लिया। सास कमला की पेंशन आती थी उसी से घर चलता था, रूबी घर का खर्चा चलाने के लिए सिलाई भी करती थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Education News: Gen G raise question on BAMS result of DBRAU, Agra, Order of re checking of Answer Sheet

आगरालीक्स:…आगरा में जेन जी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के रिजल्ट की...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Grid Road Sample Fail in third party testing in Agra

आगरालीक्स आगरा में सीएम ग्रिड से बन रहीं सड़क के थर्ड पार्टी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today on 19th August 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम। जानेंआगरा में बुधवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 19th August 2026

आगरालीक्स आगरा का 19 अगस्त का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जंतर मंतर, सुप्रीम...

error: Content is protected !!