आगरालीक्स …आगरा में दिनदहाड़े घने बाजार लूट, बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूट।

आगरा के रावतपाड़ा में कई फर्म के गोदाम और कार्यालय हैं। शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में प्रथम तल पर एक फर्म में चार बदमाश दोपहर में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
कैश लूट कर फरार हुए बदमाश
बदमाशें ने फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद फर्म में रखे कैश को लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया, स्थानीय दुकानदारों के पहुंचने के बाद कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया गया। पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं, कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।