आगरालीक्स…. आगरा से दिल्ली और लखनऊ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आगरा दिल्ली इंटरसिटी और आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी शुरू होने जा रही हैं, इसके साथ ही 12 अन्य ट्रेनें जो बंद चल रहीं थी वे भी शुरू हो रही हैं।

दिसंबर 2021 में आगरा दिल्ली इंटरसिटी, आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें कोहरे के चलते निरस्त कर दी थी। अब सर्दी खत्म हो चुकी हैं, कोहरा भी नहीं छा रहा है। ऐसे में आगरा दिल्ली इंटरसिटी,आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनें एक और दो मार्च से शुरू हो रही हैं। ये ट्रेनें नियमित चलेंगी।
ये ट्रेनें हो रहीं शुरू
आगरा दिल्ली इंटरसिटी
आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी
पटना कोटा एक्सप्रेस
आगरा दिल्ली पैसेंजर
आगरा कोसी निजामुददीन पैसेंजर
आगरा ग्वालियर पैसेंजर
अजमेर सियालदाह,