आगरालीक्स..(Agra News 14th September).. आगरा मेंं डेंगू के 13 नए केस, आगरा के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि, वायरल बुखार के बढ रहे केस, डेन टू स्ट्रेन है घातक, जाने स्ट्रेन के बारे में।
आगरा में डेंगू के केस लगातार बढ रहे हैं। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिन क्षेत्रों से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटी लार्वा का छिडकाव कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है।
आगरा में अभी तक डेंगू के 35 केस
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और निजी अस्पतालों में फीरोजाबाद, मथुरा के मरीज भर्ती हो रहे हैं। सरकारी आंकडों के अनुसार, आगरा के 35 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक जूनियर डाक्टर भी शामिल है।

डेन टू स्ट्रेन हो रहा घातक
डेंगू का डेन टू स्ट्रेन इस बार घातक हो रहा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डॉ नीरज यादव ने बताया कि डेंगू के डेन टू स्ट्रेन में तीन से चार बिन बाद खतरा ज्यादा है। बच्चों के फेफडों में पानी भरने के साथ ब्लीडिंग हो रही है, पेट से भी ब्लीडिंग होने से खतरा बढ रहा है।