आगरालीक्स…(Agra News 14th September). आगरा के सरकार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट शुरू, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गुर्दा रोगियों को मिलेगा इलाज।
आगरा के सरकार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं उमा टेस्टटयूब बेटी सेंटर, दिल्ली गेट में मंगलवार को डायलिसिस सेंटर का शुरू की गई। डायलिसिस सेंटर के डायरेक्टर नेफ्रोलॉजिस्टि डॉ यूसी अरोडा ने बताया कि गुर्दा रोगियों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो वरुण सरकार ने कहा कि शहर के पुराने हॉस्पिटल में से एक सरकार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सभी तरह के मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

मरीजों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
सेंटर का शुभारंभ प्रो वरुण सरकार, डा यूसी अरोडा, डा शेखर वाजपेयी, डा शरद गुप्ता, डा देबाशीष सरकार, डा विनायक वाजपेयी, डा अंशिका सरकार, ने किया। चेयरमैन देवजनी सरकार ने बटन दबाकर डायलिसिस मशीन शुरू की। यहां मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।