Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra Diwali 2023: Purchasing these things on the day of Dhanteras is considered most auspicious…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Diwali 2023: Purchasing these things on the day of Dhanteras is considered most auspicious…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस को लेकर बाजार तैयार. जानिए धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना माना जाता है सबसे शुभ…

मां लक्ष्मी के पूजन के पर्व दीपावली से दो दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस का त्योहार देव वैद्य श्री धनवंतरि जी और लक्ष्मी जी के खजांची माने जाने वाले कुबेर को याद करने का दिन है। दिवाली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाये जाने वाले ‘धनतेरस’ को ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहा जाता है और इस दिन सोने चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि जी और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए क्योंकि कुबेर जहां धन का जोड़−घटाव रखने वाले हैं वहीं धनवंतरि जी ब्रह्मांड के सबसे बड़े वैद्य हैं

धनतेरस के दिन पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती हैं। वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है और दीवाली के त्यौहार के दौरान यह अधिकतर प्रदोष काल के साथ ही चल रही होती है

धनतेरस पर कुबेर के बिना लक्ष्मी जी की पूजा अधूरी रहती है। धनवंतरी जी हिन्दू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक देवताओं के वैद्य हैं। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनकी चार भुजायें हैं। ऊपर की दोनों भुजाएं शंख और चक्र धारण किये हुये हैं। जबकि दो अन्य भुजाओं में से एक में जलूका और औषधि तथा दूसरे में अमृत कलश है। इनकी प्रिय धातु पीतल है। आयुर्वेद की चिकित्सा करने वाले वैद्य इन्हें आरोग्य का देवता कहते हैं

♦धनतेरस के दिन क्या करें
धनतेरस के दिन सिर्फ नयी वस्तुओं की खरीदारी ही नहीं की जाती बल्कि दीप भी जलाए जाते हैं। इसके पीछे कई तरह की किवदंतियां हैं। इस दिन प्रवेश द्वार पर जलाए जाने वाले दीपकों के बारे में मान्यता है कि इनकी वजह से घर में अकाल मौत का भय खत्म हो जाता है और परिवार की लौ हमेशा जलती रहती है। इसे यम दीया भी कहते हैं धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परम्परा के बारे में कहा जाता है कि धनवंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। इसी के बाद से ही उनके जन्मदिन पर नए बर्तन खरीदने का चलन शुरू हुआ। यह भी माना जाता है कि इस दिन वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के लिए लोग उनकी मूर्तियां भी धनतेरस के दिन ही खरीदते हैं

धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करें
🔸लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें
🔸अकसर लोग दीपावली के समय नयी गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाड़ियां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं। यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उसके लिए भुगतान पहले ही कर दें। धनतेरस के दिन वाहन के लिए भुगतान करने से बचें। वाहन को राहू काल में घर में नहीं लाना चाहिए
🔸स्वर्ण व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है। इस दिन रत्न खरीदना भी लाभप्रद होता है
🔸इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें
🔸संपत्ति खरीदना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है
🔸दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन प्राणप्रतिष्ठित रसराज पारद श्री यंत्रम , लक्ष्मी गणेश, घर में लाना भी लाभकारी होता है
🔸चूंकि यह भगवान धनवंतरि का दिन है इसलिए इस दिन औषधि भी खरीदी जा सकती है
🔸स्टील और पीतल के बर्तन लिये जा सकते हैं
🔸धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है
🔸धनतेरस के दिन नमक लाने से घर में धन और सुख शांति आती है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!