आगरालीक्स आगरा कॉलेज में एलएलबी और बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी गई है। कल यानी तीन अक्टूबर से प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। जानें कट आफ।
आगरा कॉलेज, के विधि संकाय द्वारा सत्र 2026-27 में एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम कटऑफ मेरिट जारी की गई है। इसके तहत 05 अक्टूबर 2026 को सामान्य श्रेणी की कटऑफ मेरिट 155.25 और दिव्यांग श्रेणी की 98.16 वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 07 अक्टूबर 2026 को ओबीसी दिव्यांग श्रेणी की कटऑफ मेरिट 148.50 और ओबीसी श्रेणी की 126.15 वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग किया जाएगा। वहीं 09 अक्टूबर 2026 को एससी दिव्यांग श्रेणी की 142.91 और एससी श्रेणी की 140.12, ST श्रेणी की 122.84 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की 138.60 कटऑफ मेरिट वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
बीए एलएलबी की मेरिट
आगरा कॉलेज में बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए भी कट आफ जारी की गई है। सामान्य वर्ग के लिए कट आपफ 112.80 है। इस श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 03 अक्टूबर 2026 को होगी। ओबीएसी के लिए कट आफ 103.75 है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 06 अक्टूबर 2026 को होगी। ओबीसी दिव्यांग के लिए 68.80 है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 06 अक्टूबर 2026 को होगी। एससी वर्ग के लिए 98.26 है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 08 अक्टूबर 2026 को होगी। एससी दिव्यांग के लिए कट आफ 89.33 है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 08 अक्टूबर 2026 को होगी। एसटी वर्ग के लिए 96.20 है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 08 अक्टूबर 2026 को होगी। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के अनुसार, विधि संकाय में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक काउंसलिंग होगी। प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लाएं।