आगरालीक्स.. वीडियो देखें ..आगरा में हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर भिड़े, कई यात्रियों को आई चोट, लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
आगरा दिल्ली हाईवे पर हेरिटेज होंडा शोरूम के सामने मथुरा से आ रही रोडवेज बस शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे पानी के टैंकर से टकरा गई। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवास और यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आ गए उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। आगे बैठे यात्रियों को चोट लगी है।