आगरालीक्स ……आगरा में पांच एकड़ में बन रहा फ्लैटेड इंडस्ट्री काम्प्लेक्स, 4 मंजिला काम्प्लेक्स में 156 कारपेट, हैंडलूम से लेकर लाइट इंजीनियरिंग की इकाई लगेंगी।

आगरा के यमुना पार में हाथरस रोड पर 125 करोड़ रुपये से पांच एकड़ जमीन पर फ्लैटेड इंडस्ट्री काम्प्लेक्स बन रहा है। इसमें टीटीजेड श्रेणी अनुमन्य प्रदूषण रहित उद्योगों की ईकाई लगेंगी।
2024 में हो जाएगा शुरू
फ्लैटेड इंडस्ट्री काम्प्लेक्स 2024 में शुरू हो जाएगा, यहां से फैक्ट्री का माल सीधे विक्रेताओं तक पहुंच सकेगा। इससे व्यापारियों और बिक्रेताओं दोनों को ही फायदा होगा। फ्लैटेड इंडस्ट्री काम्प्लेक्स का काम तेजी से चल रहा है।