आगरालीक्स… आगरा के एसएन के प्रोफेसर ने प्राइवेट प्रैक्टिस में फीस लेकर मरीज देखा, जांच करा कैंसर की पुष्टि कर दी। लेकिन कैंसर था ही नहीं, इस मामले की जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी।

आगरा के कुकथला के रहने वाले किसान राजकुमार ने मुंह से खून आने पर एसएन के प्रोफेसर को उनके घर पर प्राइवेट प्रैक्टिस में 300 रुपये फीस देकर दिखाया, उन्होंने कैंसर की जांच कराई। रिपोर्ट देखने के बाद कह दिया कि कैंसर है और सिकंदरा क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भेज दिया। यहां भी जांच के बाद कैंसर की पुष्टि करते ही इलाज में भारी भरकम खर्चा बता दिया।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में स्पष्ट हुआ कैंसर नहीं है
राजकुमार अपने एक परिचित के माध्यम से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई पहुंचे। यहां कई तरह की जांच के बाद स्पष्ट कर दिया गया कि कैंसर नहीं हैं। एक एडवांस जांच गुरुग्राम में भी कराई गई, इसमें भी कैंसर की पुष्टि नहीं हुई।
विशेषज्ञ करेंगे जांच
इस मामले में किसान राजकुमार ने सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव से शिकायत की। उन्होंने एसएन के कैंसर विशेषज्ञ और चेस्ट स्पेशलिस्ट, जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य विभाग के फिजीशियन की टीम गठित की है। ये टीम जांच करेगी।