आगरालीक्स .(.Agra Live Flood Update )..आगरा में और बढ़ा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने रात 10 बजे का अपडेट किया जारी। जानें यमुना का जलस्तर कहां तक पहुंचेगा, कब तक रहेगा खतरा, क्या है अनुमान।

आगरा में यमुना का जलस्तर रात को और बढ़ गया, रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 499.30 फीट तक पहुंच गया। राहत है कि गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़े जा रहे पानी में कमी हो रही है, इससे उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में आगरा में यमुना जलस्तर में गिरावट आएगी।
कई कॉलोनियों में पहुंचा यमुना का पानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई कॉलोनियों में पानी पहुंच गया है। दयालबाग, बल्केश्वर के साथ ही यमुना किनारे क्रष्णा कालोनी तक पानी पहुंच गया है। फतेहाबाद क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है संपर्क टूट गया है, गांव में फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीम निकालने में जुटी हुई है।
गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया 1.37 लाख क्यूसेक पानी
आगरा में 18 जुलाई की सुबह यमुना का जलस्तर
रात 10 बजे जलस्तर — 499.30 फीट
दोपहर एक बजे जलस्तर 499. 20 फीट
दोपहर 12 बजे जलस्तर — 499.10 फीट
सुबह आठ बजे जलस्तर – 499 फीट
शाम पांच बजे जलस्तर 499.20 फीट
आगरा में 17 जुलाई सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
रात 10 बजे जलस्तर — 498.20 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल – 499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550
नगर निगम का कंट्रोल रूम का नंबर 931940603