आगरालीक्स…आगरा में एक युवक घाट पर पहुंचकर यमुना में नहाने उतर गया. बहाव इतना तेज था कि कुछ ही पलों में बह गया. तीन घंटे बाद मिला शव
आगरा में इस समय यमुना उफान पर है. लेकिन इसके बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर यमुना में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे ही एक युवक की तेज बहाव में बहने और डूबने के कारण मौत हो गई. गोताखोरों ने उसका शव तीन घंटे बाद निकाला. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

ये है मामला
मामला एत्माद्दौला के कबीर घाट का है. नराचय के श्याम नगर का रहने वाला 21 साल का अमित पुत्र हरनाम सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे यमुना किनारे जाने की बात कहकर गया था. सभी युवक दोपहर करीब दो बजे घाट पर पहुंचकर किनारे बैठ गए. तभी अमित ने अपने कपड़े उतारे और यमुना में नहाने लगा. बताया जाता है कि दोस्तों ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा और उसे रोका भी लेकिन वह तेजी से आगे बढ़ा और थोड़ी ही दूर में गहरे पानी में डूबने लगा. उसे डूबता देख किसी की भी हिम्मत नहीं हुई उसे बचाने की. साथियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. इसके बाद अन्य गोताखोंरों की मदद से उसकी तलाश की गई. शाम करीब पांच बजे अमित का शव यमुना में गोताखोरों को मिला. हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है.