आगरालीक्स .(Agra Live Yamuna Update)..आगरा में यमुना के जलस्तर का ताजा अपडेट किया गया जारी, अभी भी खतरे के निशान से 2.50 फीट ऊपर बह रही यमुना। पूरी खबर।

आगरा में मंगलवार रात को यमुना का जलस्तर 499.30 फीट तक पहुंच गया था, बुधवार से यमुना के जलस्तर में गिरावट आने लगी। इसके साथ ही गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा जा रहा पानी भी कम हो गया है।
497.5 फीट पर यमुना
गुरुवार सुबह आठ बजे का अपडेट जारी किया गया। इसके अनुसार, आगरा में यमुना का जलस्तर 497.50 फीट है और गौकुल बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि आगरा में खतरे का निशान 495 फीट पर है। इस लिहाज से आगरा में यमुना खतरे के निशान से 2.50 फीट ऊपर है।