Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra Gastro Center : Endoscopic Ultrasound help in Diagnosis says Senior Gastroenterologist Dr. Dinesh Garg #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Gastro Center : Endoscopic Ultrasound help in Diagnosis says Senior Gastroenterologist Dr. Dinesh Garg #agra

427

आगरालीक्स… पेट की बीमारी का कई बार सीटी स्कैन, एमआरआई से भी पता नहीं चलता है, इन बीमारियों की डायग्नोसिस के लिए हाईब्रिड तकनीक के बारे में बता रहे हैं सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश गर्ग.

आगरा में आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर पेट, आंत एवं लिवर रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आगरा व आस—पास के जिलों से मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। यहां न सिर्फ एक ही छत के नीचे उपचार की सभी सुविधाएं मौजूद हैं बल्कि वे सुविधाएं और संसाधन भी विकसित किए गए हैं जिनसे मरीजों को किसी भी दूसरे राज्य या शहर में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसी क्रम में आज हम सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश गर्ग से एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड के बारे में जानेंगे
डॉ. दिनेश गर्ग बताते हैं कि उत्तर भारत के गिने—चुने अस्पतालों में ही आज एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर इस क्षेत्र में यह सुविधा रखने वाला केंद्र है। डॉ. गर्ग ने बताया कि एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड एक प्रकार की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है, जिसमें एंडोस्कोपी एवं अल्ट्रासाउंड का मेल है। एक मशीन में एंडोस्कोप के टिप के उपर एक पूरी अल्ट्रासाउंड मशीन को लगा दिया जाता है। और उसका साइज उंगली के पोर के बराबर होता है। इसके फायदे ये हैं कि बहुत सी ऐसी बीमारियां जिनका पता सामान्य अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी, सीटी और एमआरआई से भी नहीं लग पाता उसमें एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड काम आता है। खास तौर पर पेनक्रियाज की कुछ बीमारियां, कुछ प्रकार के कैंसर, छाती में होने वाली कुछ गांठें, जिसमें आप इस तकनीक के जरिए सैंपल भी ले सकते हैं और बहुत सी बीमारियों का इस प्रक्रिया के दौरान तत्काल उपचार भी किया जा सकता है। यह सुविधा आगरा में हमारे यहां उपलब्ध है विश्व की नई तकनीक ओलंपस कंपनी की एमई थ्री मशीन है जो शायद उत्तर भारत में बहुत कम ही सेंटर्स पर है। इस मशीन के उपयोग से जांच और उपचार करने के लिए एक्सपीरियंस चिकित्सक हैं।

एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड
एक तरह से एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड एक ऐसी अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया है जिसमें अल्ट्रासाउंड क्षमता वाले एक विशेष एंडोस्कोप का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग जठरांत्र संबंधी मार्ग के अस्तर के साथ साथ छाती और पेट के आंतरिक अंगों के मूल्यांकन के लिए किया जाता है। एंडोस्कोपिक विजन भी ले सकते हैं और इसके साथ ही एंडोस्कोपी में जो नहीं नजर आ रहा हो, खाने की नली, पेट के पीछे जो अंगे हैं उन्हें बहुत अच्छे से देख सकते हैं। इसे हम दो भागों में वि​भाजित कर सकते हैं। पहला डायग्नोस्टिक यानि बीमारी के बारे में पता लगाना और दूसरा थैरेपेटिक यानि तत्काल उसका इलाज कर देना।
जहां तक डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड का सवाल है। अगर हम फूड पाइप की बात करें तो फूड पाइप की इंटरनल लेयर्स के अंदर होने वाले ट्यूमर्स, कैंसर्स, स्टमक में आएं तो कई तहर के ट्यूमर्स, माइक्रोलिथ्स यानि गॉल ब्लैडर स्टोन कई बार तीन मिलीमीटर से छोटे स्टोन अल्ट्रासाउंड में नहीं दिख रहे होते, पेट में लगातार दर्द का यदि कोई कारण नहीं पता चल रहा है तो माइक्रोलिथ्स का पता लगाया जा सकता है जिसका असली उपचार गॉल ब्लैडर का आॅपरेशन होता है। बाइल डक्ट में स्टोन को सटीक तरीके से देख सकते हैं। पेनक्रियाज और गॉल् ब्लैडर में होने वाले ट्यूमर्स का सटीक पता लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इस जांच के जरिए सैंपल भी लिया जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A wonderful confluence of Yoga, spiritual practice, and health at DEI, Agra on International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के डीईआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, साधना और स्वास्थ्य...

आगरा

Agra Live News: Rotary Club Agra Grace shared information about Arhatic Yoga on World Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने अरहाटिक...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

error: Content is protected !!