
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम चल रही है। इसी बीच देश दुनिया से आने वाले पर्यटको के लिए भी ताजनगरी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्लानिंग चल रही है। इसी को देखते हुए आगरा को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जोडने का काम किया जा रहा है। इसे चरणबदृध् तरीके से किया जाएगा, जिससे आगरा में ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जा सके और यहां आने वाले हजारों पर्यटकों को कोई समस्या ना रहे। इसके तहत वीडियो एनालिटिक्स की मदद लेकर भी काम किया जाएगा।
सी टास्क से तुरंत राहत कार्य
सिटी ट्रैफिक एंड सर्विलांस सेंटर (C-TASC) से आग, अवैध पार्किंग, आदि का अत्याधुनिक Video Analytics के माध्यम से पता लगाकर त्वरित कार्यवाही की जायेगी । इस योजना में धीरे -धीरे वर्तमान में लगे सभी सरकारी CCTV कैमरे जोड़ लिए जायेंगे तथा भविष्य में निजी कैमरों को भी इस नेटवर्क में जोड़ लिया जायेगा । यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की दृष्टि से इन दोनों योजनाओं के दूरगामी व्यापक एवं सकारात्मक परिणाम होंगे ।
Leave a comment