Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Harsh & Iraj from Agra qualifies Civil services exam 2015
बिगलीक्स

Harsh & Iraj from Agra qualifies Civil services exam 2015

206

harsh
आगरालीक्स…..
आगरा का लाल आईएएस बनेगा, उसकी सिविल सर्विसेज में 157 रैंक आई है। वहीं, आगरा के ही एक डॉक्टर सहित चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सिविल सर्विसेज में चयन हुआ है। उनकी 1010 वीं रैंक है। उन्हें सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए में तैनाती मिलेगी।
भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2015 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार शाम को घोषित किया गया। इसमें आगरा के खंदारी निवासी डॉ एससी सक्सेना म्रदा परीक्षण केंद्र आगरा से रिटायर के बेटे हर्ष कुमार की 157 वीं रैंक आई है। हर्ष कुमार ने आगरा से पढाई की थी और दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। सिविल सेवा परीक्षा में 180 रैंक तक के अभ्यर्थियों को आईएएस बनने का मौका मिलेगा, ऐसे में हर्ष कुमार ने आईएएस के लिए क्वालीफाई किया है।
वहीं, कमला नगर निवासी डॉ इराज राजा की 1010 वीं रैंक आई है। एमबीबीएस कर चुके डॉ इराज अभी बिजनौर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। इससे पहले वे तीन बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दे चुके हैं। उनके पिता डॉ अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग में हैं और उनकी मां सुधा ग्रहणी हैं।
विशाल सागर की 534 वीं रैंक
अर्जुन नगर निवासी जूता कारोबारी सुरेंद्र सागर और विजयलक्ष्मी के बेटे विशाल सागर की सिविल सर्विसेज में 534 वीं रैंक आई है। सुरेंद्र ने शिशु शिक्षा भारती, हॉलमेन इंस्टीटयूट और आगरा कॉलेज से पढाई की है। उन्होंने कोचिंग नहीं ली और खुद ही तैयारी की। सिविल सर्विसेज में उनका दूसरे प्रयास में पोस्ट एंड टेलीग्राफ सर्विसेज में चयन हुआ था। तीसरे प्रयास में आईआरएस में सलेक्शन हुआ और वे कस्टम एंड सेंट्रल एक्ससाइज में फरीदाबाद में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

अंशुल की 797 रैंक
सेंट पीटर्स के पूर्व छात्र अंशुल प्रशासनिक अधिकारी श्रीराम और चंद्रकला सुमन के बेटे हैं। वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के भांजे हैं। अंशुल का पहले ही प्रयास में चयन हुआ है वे दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
irajपहली बार में मेडिकल में हुआ प्रवेश
बलूनी क्लासेज के डॉ ललितेश बलूनी ने बताया कि डॉ इराज ने बलूनी क्लासेज से मेडिकल की तैयारी की थी। उनका पहली बार में एमबीबीएस में चयन हो गया था और मेरठ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी।

 

 

tinaटीना दाबी बनी टॉपर

सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में दिल्ली की टीना दाबी (रो.न. 0256747) ने टॉप किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर के अथर आमिर उल शरीफ खान (रो.न.0058239) ने दूसरा स्‍थान हासिल किया। तीसरे स्‍थान पर जसमीत सिंह संधु (रो.न.0010512) रही। चौथा स्‍थान अर्तिका शुक्ला (0000123) ने हासिल किया। पांचवें स्‍थान पर शशांक त्रिपाठी (0015876) रहे। कुल 1078 ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की। सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 499 सामान्य, 314 पिछडी जाति, 176 एससी और 89 एसटी आरक्षित श्रेणी के हैं।
180 बनेंगे आईएएस
सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए 1078 अभ्यर्थियों में से 180 आईएएस, 45 आईएफएस, 150 आईपीएस, 728 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और 61 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप बी में ज्वाइन करेंगे। इसमें 46 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!