
जया लखवानी और ज्योत्सना बंधु सिविल सर्विस 2015 में सफल हुई हैं। इस तरह आगरा के छह अभ्यर्थी सिविल सर्विस में सफल हुए हैं।
भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2015 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार शाम को घोषित किया गया। इसमें आगरा के खंदारी निवासी डॉ एससी सक्सेना म्रदा परीक्षण केंद्र आगरा से रिटायर के बेटे हर्ष कुमार की 157 वीं रैंक आई है। हर्ष कुमार ने आगरा से पढाई की थी और दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। सिविल सेवा परीक्षा में 180 रैंक तक के अभ्यर्थियों को आईएएस बनने का मौका मिलेगा, ऐसे में हर्ष कुमार ने आईएएस के लिए क्वालीफाई किया है।
जया लखवानी की 226 वीं रैंक
दयालबाग निवासी जया लखवानी की 226 वीं रैंक है, डीपीएस के बाद सेंट जोंस कॉलेज से बीकॉम करने के बाद वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। उनके पिता का कपडों का शोरूम है। जया दो बहने हैं, जया का कहना है कि आपमें क्षमता है तो ही सिविल सर्विस की तैयारी करें। उनके पिता ने उन्हें प्रेरित किया था, सिविल सर्विस के अलावा करियर के लिए कोई और राह के बारे में सोचा तक नहीं।
अंशुल की 797 रैंक
सेंट पीटर्स के पूर्व छात्र अंशुल प्रशासनिक अधिकारी श्रीराम और चंद्रकला सुमन के बेटे हैं। वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के भांजे हैं। अंशुल का पहले ही प्रयास में चयन हुआ है वे दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
खेरागढ की ज्योत्सना ने मारी बाजी
खेरागढ की ज्योत्सना बंधु की 1002 वीं रैंक आई है, इससे पहले भी उनका चयन हो चुका था, उन्होंने बीटेक किया है। उनकी मां राजकीय कॉलेज में कार्यरत हैं।
पहली बार में मेडिकल में हुआ प्रवेश
वहीं, कमला नगर निवासी डॉ इराज राजा की 1010 वीं रैंक आई है। एमबीबीएस कर चुके डॉ इराज अभी बिजनौर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। इससे पहले वे तीन बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दे चुके हैं। उनके पिता डॉ अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग में हैं और उनकी मां सुधा ग्रहणी हैं।
टीना दाबी बनी टॉपर
सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में दिल्ली की टीना दाबी (रो.न. 0256747) ने टॉप किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर के अथर आमिर उल शरीफ खान (रो.न.0058239) ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर जसमीत सिंह संधु (रो.न.0010512) रही। चौथा स्थान अर्तिका शुक्ला (0000123) ने हासिल किया। पांचवें स्थान पर शशांक त्रिपाठी (0015876) रहे। कुल 1078 ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की। सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 499 सामान्य, 314 पिछडी जाति, 176 एससी और 89 एसटी आरक्षित श्रेणी के हैं।
180 बनेंगे आईएएस
सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए 1078 अभ्यर्थियों में से 180 आईएएस, 45 आईएफएस, 150 आईपीएस, 728 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और 61 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप बी में ज्वाइन करेंगे। इसमें 46 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए हैं।
Leave a comment