आगरालीक्स (12th October 2021 Agra News)… आगरा में कल के बाद बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर. स्कूल—कॉलेज भी बंद.
आगरा में बुधवार के बाद दो दिन तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार है। फिर रविवार। ऐसे में अधिकांश सरकारी कर्मचारियों ने शनिवार की छुट्टी के लिए आवेदन किया है। मतलब बुधवार के बाद अब अगले चार दिन तक सरकारी कार्यालयों में काम न के बराबर ही होगा।

दरअसल, दुर्गा नवमी गुरुवार 14 अक्टूबर को है। इसके अगले दिन 15 अक्टूबर को दशहरा है। इन दोनों दिनों की सरकारी कैलेंडर में छुट्टी है। इसके बाद शनिवार है। ऐसे में कई सरकारी कर्मचारी शनिवार की छुट्टी भी ले सकते हैं। अधिकांश ने इसके लिए आवेदन भी किया है। इसके बाद उन्हें एक दिन रविवार का भी अवकाश मिलेगा। इस तरह से उन्हें चार दिन का अवकाश मिल जाएगा।
स्कूल—कॉलेज में भी रहेगा अवकाश
दुर्गा नवमी और दशहरे का स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश रहता है। कई कान्वेंट स्कूल संचालक सिर्फ दशहरे का अवकाश रखते हैं।
बैंक में भी अवकाश
बैंक में भी इन दोनों दिनों का अवकाश रहेगा। इसके बाद बैंक शनिवार को खुलेंगे।