आगरालीक्स… आगरा में मिष्ठान विक्रेताओं का बडा कदम, मिठाई और नमकीन की क्वालिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए एसोसिएशन का गठन किया गया है। आगरा स्वीटस मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गोपाल पेठे वाले और सचिव जय अग्रवाल श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार को सर्वसम्मित से बनाया गया है।
आगरा के सैलिवेशन बैंकट हाल, कमला नगर में हुए चुनाव में राजकुमार खंडेलवाल भगत हलवाई को उपाध्यक्ष, संदीप अग्रवाल, देवीराम स्वीटस को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विवेक अग्रवाल अजंता स्वीटस, तुषार अग्रवाल ब्रज भोग, विकास गोयल जेएमबी स्वीटस, अमित अग्रवाल बंसल स्वीटस आदि मौजूद रहे।