आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी के 16 साल के बेटे कुणाल की चिपलाइन राइड से 45 फीट नीचे गिरने से मौत का कारण जांच में आया सामने, कुणाल तड़पता रहा, हादसे के बाद भी चिपलाइन राइड जारी रही। ( Agra Live News: 16 year old kunal died due to negligence in Safety kit hook, Rs 10 lakh exgratia to family members)
आगरा के ताजनगरी फेज टू स्थित आगरा चौपाटी में 24 मई को फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने 16 साल के बड़े बेटे कुणाल, छोटे बेटे और पत्नी को साथ लेकर पहुंचे थे। कुणाल चिपलाइन से राइट के लिए दो टावर बने हुए हैं, एक टावर से दूसरे टावर तक चिपलाइन से राइड करते हुए पहुंचते हैं। राइड शुरू होते ही कुणाल 45 फीट से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दिल्ली के अपूर्व बब्बर और गीतिका बब्बर की कंपनी विजन एम्यूजमेंट पार्क द्वारा संचालित ईओडी एडवेंचर पार्क के कर्मचारी अभिषेक और संतोष कुमार दुबे को जेल भेज दिया था।
जांच रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
इस पूरे मामले की जांच के लिए एडीए सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में सामने आया है कि 24 मई को हादसे से पहले तक 92 लोगों को दो टॉवरों के बीच चिप लाइन राइड कराई गई थी। कुणाल जब जिपलाइन राइड करने पहुंचा तो उसे राइड से पहले से सुरक्षा किट पहनाई गई थी। इसके बाद स्लाइडिंग रोड बांधी जाती है इससे सहारे की एक टॉवर से दूसरे टॉवर तक जाते हैं। जांच में सामने आया है कि स्लाइडिंग रोप बांधते समय सुरक्षा किट का हुक ठीक तरह से नहीं लगाया गया। इसके चलते राइड शुरू करते ही कुणाल 45 फीट से नीचे गिर गया उस समय 62 कर्मचारी थे। हादसे के बाद भी कंपनी के कर्मचारियों ने जिप लाइन बंद नहीं की, कई लोगों को राइड कराई गई। कुणाल को अस्पताल पहुंचाने में भी समय लगाया गया। एडीए उपाध्यक्ष एम. अनुन्मोली ने यह रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इसके साथ ही इस तरह के गेम की निगरानी के लिए एडीए का एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा।
10 लाख रुपये का दिया चेक
वहीं, आगरा चौपाटी पर जिप लाइन का संचालन करने वाली विजन एम्यूजमेंट पार्क कंपनी द्वारा कुणाल के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।