आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कोल्ड स्टोरेज के बाहर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
धौलपुर के मांगरौल मनियां निवासी 23 साल का शिव कुमार ट्रक चलाता है वह ट्रक में आलू भरने के लिए आगरा के फतेहाबाद के गांव पलिया स्थित श्रीकृष्ण कांता कोल्ड स्टोरेज पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिव कुमार ट्रक को लेकर कोल्ड स्टोरेज में पहुंचा, ट्रक में कांच के टुकड़े पड़े हुए थे, उससे कांच के टुकड़े साफ करने के बाद ट्रक लाने के लिए कहा, वह ट्रक लेकर कोल्ड स्टोरेज से बाहर चला गया।
कुछ देर बाद मिला शव
शिव कुमार ट्रक लेकर कोल्ड स्टोरेज से बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद ही उसका शव कोल्ड स्टोरेज के बाहर मिला। शिव कुमार की मौत कैसे हो गई, इसका पता नहीं चला है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।