आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट. भीषण गर्मी के बीच जानें कितने हैं बारिश के आसार और आज कितना रहा तापमान
आगरा में शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक लोगों के मोबाइल घनघनाए. लोगों ने देखा तो यह मौसम विभाग का अलर्ट था जिसमें आने वाले तीन घंटे में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए थे. मोबाइल पर आए इस मैसेज को देखकर लोग चौंक गए क्योंकि आज सुबह से ही आगरा भीषण गर्मी की चपेट में है. दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया था और शाम छह बजे तक कमोवेश यही हाल रहा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य से अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आंधी तूफान का अलर्ट है. 14 जून तक इसके आसार बन रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद मौसम विभाग ने तापमान में कोई खास कमी नहीं दर्शाई है और आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रह सकता है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/06/26) 42.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/06/26) 30.0
Departure from Normal(oC) 1.6