आगरालीक्स…आगरा में कोठी के अंदर ब्रांडेड बोतलों में मिलाई जा रही थी सस्ती और मिलावटी शराब.. रतनपुरा स्थित मकान में छापा. मिलावटी शराब रैकेट का भंडाफोड़
आगरा में आबकारी विभाग ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित रतनपुरा के एक मकान में छापा मारा है.टीम ने यहां मिलावटी शराब रैकेट का भंडाफोड़ किया है. घर के अंदर महंगी और ब्रांडेड शराब की बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब को भरा जा रहा था. इन्हें नकली ढक्कन से सील कर बाजार में खपाया जा रहा था. टीम ने यहां भारी मात्रा में शराब की बोतलें व ढक्कर सहित अन्य सामान बरामद किया है.आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर रतनपुरा स्थित इस मकाान में छापा मारा. मकान में मिलावटी शराब का धंधा चल रहा था और इस शराब को बाजार में खपाया जा रहा था. टीम इस पूरे रैकेट का पता लगाने में जुट गई है.