आगरालीक्स…आगरा में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे. खून बहा,चीखें निकलीं. लाठी—डंडे और पथराव में 14 हुए घायल
आगरा में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ. हमले में 14 लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जांच की जा रही है.घटना फतेहाबाद के गांव बरना की है. गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए. मारपीट में कृष्णकांत पुत्र दीपचंद, मोहन सिंह, दीपचंद पुत्र मेवाराम, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, भगवान देवी पत्नी दीपचंद अमित तथा दूसरे पक्ष से मीरा देवी पत्नी अममर सिंह, बलवीर, पुरुषोत्तम, संतोष पुत्र अमर सिंह, ममता पत्नी पुरुषोत्तम और मिथलेश घायल हैं. सूचना पर फतेहाबाद पलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और जमीन विवाद को लेकर इनमें मारपीट हुई है.