आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे धमाल. खेलकूद के साथ रैम्प पर करेंगे कैटवॉक…आगरा सर्जन एसोसिएशन का 15 जून तक नेशनल सर्जंस वीक
एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया के बैनर तले एसोसिएशन आफ सर्जन्स आगरा द्वारा मंगलवार को होटल फेयरफील्ड बाई मेरिएट में राष्ट्रीय सर्जन्स वीक का शुभारंभ किया गया। 15 जून तक देश भर में आयोजित किए जाने वाले सर्जन्स वीक के तहत सर्जन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आगरा सर्जन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि देश भर में सर्जन्स वीक का आयोजन किया जा रहा है। 15 जून तक चलने वाले सर्जन्स वीक के तहत हर रोज अलग अलग गतिविधि आयोजित की जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधारोपण किया जाएगा।एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि व्यस्त समय में से सर्जन्स अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे, एक दूसरे से अपने अनुभव साझा करेंगे, यह अच्छा प्रयास है। पूर्व अध्यक्ष आगरा सर्जन्स एसोसिएशन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि 10 जून को रामलाल वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा और 11 जून को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डॉ. समीर कुमार ईसी सदस्य एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया ने बताया कि 13 जून को लाइव आपरेटिव वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, इसमें अत्याधुनिक तकनीकी से सर्जरी पर चर्चा की जाएगी। सचिव डॉ. जगत पाल सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही कल्चर प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। वाकथान और ईवीथान का भी आयोजन किया जाएगा।
ये होंगे कार्यक्रम:9 जून सर्जन्स वीक का शुभारंभ और पोस्टर विमोचन
10 जून रामलाल वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर
11 जून को खेल गांव में स्विमिंग, बेस, कैरम, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित खेल प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर
12 जून पौधारोपण
13 जून लाइव आपरेटिव वर्कशॉप. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक
14 जून योगा और ईवीथान
15 जून वाकथान कल्चर नाइट.
कार्यक्रम में डॉ राजेश गुप्ता, डॉ शरद गुप्ता, डॉ रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ मयंक जैन, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ उत्कर्ष, डॉ करन रावत की उपस्थिति रहे।