Sunday , 12 July 2026
Home agraleaks Agra Video News: Unipole falls on Running Car during storm and rain in Agra…#agranews
agraleaksबिगलीक्स

Agra Video News: Unipole falls on Running Car during storm and rain in Agra…#agranews

226

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 30 मिनट की आंधी और बारिश का कहर. कारों पर गिरे यूनिपोल, पेड़ और होर्डिंग भी गिरे. बाल—बाल बचे. कई क्षेत्रों में बिजली गुल

आगरा में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे से अचानक मौसम बदल गया और थोड़ी देर में ही तेज आंधी चलने लगी. इसके साथ ही बारिश भी होने लगी. सात बजे से साढ़े सात बजे तक आंधी और बारिश का कहर शहरभर में जमकर देखने को मिला. सेंट जॉन्स चौराहे पर यूनिपोल एक चलती कार के ऊपर जा गिरा. गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित रहे. वहीं कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग भी गिरे हैं. इसके साथ ही आगरा के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो जाने से ब्लैक आउट हो गया.

आगरा में मंगलवार को दोपहर में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को मौसम बदल गया। शाम 6.45 बजे अचानक से मौसम बदल गया, धूल भरी आंधी चलने लगी. धूल भरी आंधी चलने से कई जगह पेड़ की टहनिया टूट कर गिर गईं, होर्डिंग गिर गए और छतों से टिनशेड टूट कर उड़ गए. शाम सात बजे के बाद बारिश शुरू हो गई, कई क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई हैै.

मौसम विभाग ने 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी का अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार शाम को 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है. बादलों की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Subhash Bazar, Agra Incident: Woman missing for five days; rescue operation underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सुभाष बाजार हादसे में महिला का पांचवें दिन तक नहीं...

बिगलीक्स

Agra Cantt Railway Station: RPF personnel accused of assaulting the Deputy Station Superintendent; four suspended..#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बवाल. आरपीएफ जवानों पर डिप्टी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 55 year old body found outside house

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घर के बाहर युवक का शव मिलने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Hotels in Agra sign agreements with large groups

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में हॉस्पिटलों के बाद होटलों से बड़े ग्रुपों...

error: Content is protected !!