आगरालीक्स…आगरा के बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने रौंदा. दो की मौत..होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए जा रहे थे सेंटर. हाइवे पर दर्दनाक मौत
आगरा—मथुरा हाइवे पर मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने रौंद दिया. तीनों युवक एक ही बाइक पर मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए केंद्र पर जा रहे थे. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टेढ़ी बगिया के रहने वाले हैं तीनोंआगरा के टेढ़ी बगिया के रहने वाले तीन युवक साजिद खान, मंजीत और साकिर उर्फ बबलू एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए सेंटर पर जा रहे थे. सुबह करीब सात बजे थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप पुल पर पीछे से आए एक डंपर ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक साजिद और साकिर घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां साकिर की भी मौत हो गई. साजिद की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है. इधर हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी को लेकर भाग गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.