आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 वीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग, अपार्टमेंट से बाहर निकल आए लोग।
आगरा के दयालबाग में पुष्पांजलि हाइटस हैं, यहां पर्ल टॉवर में 11 वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1108 खाली पड़ा हुआ है इसमें कबाड़ का सामान है। मंगलवार रात सात बजे फ्लैट में रखे कबाड़ में आग लग गई, आग की लपटें उठने पर फ्लैट नंबर 1101 में रहने वाले लोगों ने शोर मचा दिया, अपार्टमेंट के अन्य लोग भी आ गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। वहीं, फ्लैट में आग लगने पर लोग अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। लोगों ने अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल करने के साथ ही अपने फ्लैट से पानी लेकर आए और आग पर डाला इस तरह आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने पर 112 नंबर पर कॉल करें
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि आग लगने पर सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल करें, दमकल की टीम 10 मिनट में ही पहुंच जाएगी।