आगरालीरक्स …Agra News: आगरा में गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। जूते के सोल की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा में शनिवार सुबह सिकंदरा की ब्रजदीप कॉलोनी में जूता सोल की फैक्ट्री है, फैक्ट्री से धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री में धुआं भर गया, स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
संजय प्लेस में लैपटॉप कंप्यूटर की फैक्ट्री में लगी आग
सिकंदरा क्षेत्र के आरके पुरम के रहने वाले हरविंदर सिंह की संजय प्लेस में स्काई टावर काम्प्लेक्स में एक्सट्रीम इंफोटेक के नाम से कंप्यूटर लैपटॉप की दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम में, शुक्रवार को पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में आग लग गई थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग से बड़ा नुकसान हुआ है।