आगरालीक्स…आगरा के प्राइमरी स्कूल में रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग. अंदर फंसे थे बच्चे. पुलिस की तत्परता से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
आगरा के थाना एकता अंतर्गत प्राइमरी स्कूल में रसोई गैंस सिलेंडर में आग लग गई. बच्चे उस समय अंदर फंसे हुए थे. सूचना पर यूपी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद आग पर काबू पाकर गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया. घटना बरौली अहीर ब्लॉक के नगला पेमा की है. गांव में प्राथमिक विद्यालय है. सोमवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. उस समय स्कूल में बच्चे भी थे और शिक्षक भी ऐसे में अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी 9073 टीम मौके पर पहुंची. हेड कांस्टेबल स्वदेश, चालक प्रेमपाल और होमगार्ड रोतान सिंह ने साहस दिखाते हुए तुरंत करीब 25—30 बच्चों को सुरक्षित बाहर निाकला. इसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.