Friday , 31 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Weather: The temperature in Agra today exceeded 41 degrees Celsius…#agranews
बिगलीक्स

Agra Weather: The temperature in Agra today exceeded 41 degrees Celsius…#agranews

233

आगरालीक्स…आगरा में जब आसमान से आग बरस रही थी उस समय सैकड़ों लोग जाम में फंसे थे, आज पारा 41 डिग्री को पार कर गया। 15 अप्रैल को आगरा में पिछले पांच सालों का तापमान देखें…

आगरा में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही सूर्य की लालिमा छाने लगती है जो कि 10 बजे तक चमकीली हो जाती है और फिर दोपहर में इतनी तेज धूप होती है कि उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा है. बुधवार को गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाए. रिकॉर्ड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. धूप में निकलने वाले लोग परेशान हो गए.

जाम ने किया बेहाल
एक तो पारा 41 के पार और ऊपर से जाम. आगरा में दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक जाम की विकट स्थिति रही. मदिया कटरा से लेकर दिल्ली गेट तक और हरीपर्वत से लेकर घटिया आजम खां तक जाम में लोग फंसे रहे. स्कूलों की छुट्टियों का समय होने के कारण हर ओर जाम लगा रहा. भगवान टाकीज हो या फिर सिकंदरा, बोदला हो या फिर कमला नगर. हर ओर जाम ने बेहाल कर दिया.

41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा तापमान
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज 15 अप्रैल को पिछले पांच साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ा है.

साल, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
2026, 41.1, 21.5
2025, 37.7, 21.8
2024, 40, 24
2023, 41.3, 22.3
2022, 42.1, 24.5
2021, 41.1 25.4

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

error: Content is protected !!