Sunday , 19 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Shiv Mahapuran Katha in Agra from May 17…#agranews
आगरा

Agra Live News: Shiv Mahapuran Katha in Agra from May 17…#agranews

246

आगरालीक्स…आगरा के सभी सात प्रमुख शिवालयों की एक साथ निकलेंगी दिव्य पालकियां. 251 कलशों, द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकियों के साथ सजेगी भ​व्य शिव महापुराण कथा

शिव भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के अनुपम संगम का साक्षी बनने जा रहा है आगरा। शिव परिवार संस्था द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अंतर्गत इस वर्ष पहली बार शहर के सात प्रमुख शिवालयों की दिव्य पालकियां एक साथ भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी। 251 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली जाने वाली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी। महादेव के जयकारों और धार्मिक उल्लास के बीच सोमवार को पुष्पांजलि सभागार, महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से आमंत्रण पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।

मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में 17 मई से 22 मई तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में याज्ञिकरत्न पंडित विष्णुकांत शास्त्री होंगे एवं कथा व्यास मृदुल शास्त्री भक्तों को शिव महिमा का रसपान कराएंगे।
सदस्य अखिल मोहन मित्तल ने बताया कि 17 मई को प्रातः 8 बजे चिंताहरण मंदिर, जयपुर हाउस से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा का विशेष आकर्षण आगरा के प्रसिद्ध सप्त शिवालयों — श्री मनकामेश्वर नाथ महादेव, राजेश्वर नाथ महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव, वानखंडी महादेव एवं बल्केश्वर नाथ महादेव की पालकी झांकियां होंगी। उन्होंने बताया कि शहर में पहली बार इतने प्रमुख शिवालयों की पालकियां एक साथ यात्रा में सम्मिलित होंगी।

इसके अतिरिक्त द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झांकी, नासिक बैंड एवं भव्य बाजे-गाजे भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता करेंगी। सभी श्रद्धालु दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे।
संस्था सदस्य सलिल गोयल ने बताया कि 15 मई को “महादेव के नाम की मेहंदी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 18 मई को कथा स्थल पर प्रातः 10 बजे से 201 रुद्राभिषेक होंगे। 21 मई को सुबह 10 बजे से गोपाल सहस्त्रनाम पाठ एवं तुलसी अर्चन का आयोजन किया जाएगा।

सुनील गोयल ने बताया कि 23 मई, शनिवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कथा विश्राम उपरांत हवन, ब्रह्मभोज एवं प्रसादी वितरण होगा।
आमंत्रण पत्र विमोचन अवसर पर आशीष अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, अश्विनी बंसल, आकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनुरंजन सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, निखिल गर्ग, महेश गोयल, जितेंद्र जैन, मुकेश गोयल, मनोज अग्रवाल, सरजू बंसल, छुट्टन जैन, प्रशांत मित्तल, जितेंद्र गोयल, गौरव मित्तल, अंजना अग्रवाल, सीमा गोयल, अमीषा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: DM Agra heard grievances at Sadar Tehsil during the ‘Sampoorna Samadhan Diwas’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सदर तहसील में डीएम ने सुनी शिकायतें. 139 शिकायतें आईं,...

आगरा

Agra Live News: 2001 Batch Celebrates Silver Jubilee Reunion at St. Conrad’s with Bittersweet Memories…#agranews

आगरालीक्स…25 साल बाद फिर वही स्कूल, वही क्लास और वही दोस्त. सेंट...

आगरा

Agra News: Kalindi Institute of Dance and Music celebrated its 22nd Foundation Day…#agranews

आगरालीक्स…शिव से श्रीकृष्ण और कल्कि तक… कत्थक में साकार हुई भारतीय संस्कृति...

आगरा

Agra News: Yet another road caved in at Kamla Nagar. A four-foot-deep pit was formed…#agranews

आगरालीक्स…लो जी, कमला नगर में फिर एक और सड़क धंस गई. चार...

error: Content is protected !!