Thursday , 6 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: FSDA sends 14 samples of Musturd and refined oil for testing; 27 kg of ghee seized…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: FSDA sends 14 samples of Musturd and refined oil for testing; 27 kg of ghee seized…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा में मिलावटी तेज और घी को लेकर एफएसडीए की रेड. कई प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीमें. सरसों का तेल, रिफाइंड, राइस ब्रान आयल के 14 नमूने जांच को भेजे. 27 किलो घी भी जब्त

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों, विशेषकर घी एवं खाद्य तेल के विरुद्ध विशेष छापामारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को एफएसडीए की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य तेल और रिफाइंड के नमून जांच को भेजे. टीम ने कुल 14 नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए. इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान कुल 27 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत 15,615 रुपये है, जब्त किया गया.

संकलित नमूनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों से सरसों का तेल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल, राइस ब्रान ऑयल तथा काऊ घी के नमूने शामिल हैं. इनमें से कई प्रतिष्ठानों जैसे पतंजलि फूड्स लिमिटेड, रिलायंस रिटेल लिमिटेड दयालबाग, एस.के. ट्रेडर्स, किशोर ट्रेडर्स तथा अन्य व्यापारिक इकाइयों से नमूने लिए गए. कार्रवाई के दौरान सुदेश कुमार अग्रवाल निवासी डिफेंस कॉलोनी, बुंदू कटरा, ग्वालियर रोड, आगरा के यहां से 14 किलोग्राम घी जिसकी कीमत 8,400 रुपये तथा आशीष ट्रेडर्स, माल का बाजार, आगरा से 13 किलोग्राम घी जिसकी कीमत 7,215 रुपये जब्त किया गया. अन्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों के साथ भी नियमानुसार कार्यवाही की गई.

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Analog Paneer: Seeing massive consumption in the Agra market, Ban in Maharashtra. find out what it is

आगरालीक्स…आगरा में फास्ट फूड में जमकर पनीर डाला जा रहा है. ये...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Crocodile attacks young man in Chambal River, Agra; friends save his life

आगरालीक्स…चंबल नदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ. हाथ पैर धो...

टॉप न्यूज़

Agra News: FSDA in Agra sent seven samples of wheat flour and refined flour for testing

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने आटा, मैदा के 7 नमूने जांच को भेजे....

error: Content is protected !!