आगरालीक्स…आगरा के साइंटिफिक मेट्रोपॉलिस पैथोलॉजी ने लगाया हेल्थ कैंप. 70 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण. 80% लोगों में बढ़ा मिला फैट मास, मसल मास भी कम मिला…
आगरा के साइंटिफिक मेट्रोपॉलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार को बल्केश्वर के शनिदेव मंदिर के सामने सुराना भवन में हेल्थ कैम्प लगाया गया। इस कैंप में कुल 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराए, जिनमें से लगभग 80% लोगों में फैट मास बढ़ा हुआ पाया गया, साथ ही उनका मसल मास भी कम दर्ज किया गया। यह आंकड़े वर्तमान जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती लापरवाही को दर्शाते हैं। संस्था द्वारा पहली बार आगरा में वाइटल टेस्ट (Vital Fat Check) के साथ फुल बॉडी चेक-अप की यह विशेष पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने शरीर में फैट और मसल बैलेंस की सही जानकारी देना और समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस तरह के हेल्थ कैंप अब नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। जुलाई माह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें और अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवा सकें।