आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती कार डिवाइडर से टकराई. कार सवारों के बाहर निकलते ही कार बन गई आग का गोला.
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर एक्सीडेंट हुआ है और यह एक्सीडेंट भी नींद की झपकी से हुआ है. सिरसागंज से आगरा आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए. जैसे ही सभी चारों बाहर निकले तभी कार में आग लग गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. हादसा एक्सप्रेस वे के मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 बजे हुआ. सिरसागंज से एक कार आगरा की ओर आ रही थी. इसमें सिरसागंज के रहने वाले विमल कुमार, उनकी पत्नी विनीता, इटावा की रहने वाली पारुल और सिरसागंज के रहने वाले विकास सवार थे. एक्सप्रेस वे पर चालक को अचानक झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोर की थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद सभी यात्री किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन उनके निकलने के कुछ क्षण में ही कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्प्ताल भिजवाया है.