आगरालीक्स…आगरा में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला. जहरीली गैस मीथेन थी कुएं में. फायरमैन अमरजीत चौधरी ने जान को जोखिम में डालकर कुएं से महिला को सुरक्षित निकाला बाहर…
आगरा के थाना खेड़ा राठौर अंतर्गत ग्राम कासगंज में एक 100 फीट गहरे कुएं में एक महिला गिर गई. लगभग चार फीट चौड़े इस कुएं में जहरीली मीथेन गैस थी. सूचना पर प्रभारी अधिकारी बाह रेस्क्यू यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. कुआं 100 फीट गहरा ओर चार फीट चौड़ा था. रेस्क्यू यूनिट ने सबसे पहले कुएं में मौजूद जहरीली गैस मीथेन को पानी से स्प्रे कर निष्क्रिय किया.फायरमैन ने कुंऐ से बाहर निकाली महिला
इसके बाद फायर मैन अमरजीत चौधरी को कुएं में उतारा गया. उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान को जोखिम में डाला. बीएस सैट पहनकर हार्नेस और रस्सी की सहायता से वे कुंए में उतरे और महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला. कुएं से बाहर निकालने के बाद महिला को एंबुलेंस की मूदद से सीएचसी केंद्र बाह भेजा गया.