आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में नाला सफाई के लिए घर और दुकानों के आगे बने रैंप तोड़े जाने पर हंगामा, स्थानीय लोग कर रहे विरोध।
आगरा में बारिश से पहले सफाई अभियान चल रहा है, नालों की सफाई मशीन से की जा रही है इसमें घर और दुकानों के बाहर बने रैंप से समस्या आ रही है। नगर निगम की टीम बुधवार को कमला नगर एक्सटेंशन के रेणुका बाग में पहुंची यहां दुकान और घरों के बाहर बनी रैंप को जेसीबी से तोड़ने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जमकर हंगामा होने लगा, इसके बाद नगर निगम के टास्क फोर्स को बुलाया गया पुलिस भी पहुंच गई। रैंप के कारण सफाई करने में समस्या आने की स्थानीय लोगों की जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने रैंप तोड़े जाने का विरोध किया कहा कि नाले की सफाई साल में एक बार होती है, यह रैंप के नीचे से भी हो सकती है लेकिन लोगों को परेशान करने के लिए रैंप तोड़ी जा रही है।
नगर निगम की टीम ने एमजी रोड पर प्रतापपुरा से नामनेर तक अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर दुकानदारों ने विरोध किया और जमकर हंगामा हुआ।