Friday , 17 July 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

154

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को मिला नया जीवन. एक्सीडेंट से सिर में लगी थी गंभीर चोट. 25 दिन कोमा में रहे. न्यूरोसर्जरी और आईसीयू की टीम ने किया कमाल

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। नगला पदी, दयालबाग के निवासी चंद्रप्रकाश राठौर (23 वर्ष), जो एक भीषण सड़क दुर्घटना (RTA) में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एक्सीडेंट से सिर में लगी थी चोट
चंद्रप्रकाश को 4 अप्रैल 2026 को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच (NCCT Head) में पाया गया कि मरीज डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी (DAI) जैसी घातक स्थिति से जूझ रहा था, जिसके कारण उसे लगातार मिर्गी के दौरे (Intractable Seizures) पड़ रहे थे। मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत सुपर स्पेशलिटी आईसीयू (SS-ICU) में शिफ्ट किया गया। सिर की गंभीर चोट के कारण मरीज लगातार 25 दिनों तक कोमा में रहा और कुल 30 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहा।
न्यूरोसर्जरी विभाग और आईसीयू की टीम के अथक प्रयासों, निरंतर निगरानी और सही उपचार के चलते मरीज की स्थिति में चमत्कारी सुधार हुआ। 35 दिनों के बाद उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

टीम ने रखी निगरानी
इस जटिल केस का सफल उपचार न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. मयंक अग्रवाल, एवं डॉ. तरुणेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आईसीयू प्रबंधन की कमान आईसीयू हेड डॉ. अतिहर्ष मोहन ने संभाली, जिनके नेतृत्व में मरीज की चौबीसों घंटे निगरानी की गई।

प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता जी का वक्तव्य: "चंद्रप्रकाश का मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी और इतने लंबे समय तक कोमा में रहने के मामलों में रिकवरी की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन हमारे डॉक्टर्स की विशेषज्ञता और आधुनिक आईसीयू सुविधाओं के कारण हम एक युवा जीवन को बचाने में सफल रहे। यह एस.एन. मेडिकल कॉलेज की टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है। मैं पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई देता हूँ और मरीज के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।"

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Workshop on ‘Alarming Trend of Mortality on Indian Roads’ held at SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इन 4E फार्मूले को अपनाते हैं तो एक्सीडेंट से बच...

हेल्थ

Agra News: Agra Plastic Surgeons Society celebrated ‘World Plastic Surgery Day’…#agranews

आगरालीक्स…प्लास्टिक सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक ही सीमित नहीं. गंभीर विकृतियों और...

हेल्थ

Agra News: SN Medical College’s ’24-hour Central Lab’ in Agra receives NABL certification…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की ’24 घंटे सेंट्रल लैब’ को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: Treatment for fibroids and endometriosis—via medication, surgery, or robotics…#agra

आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस...

error: Content is protected !!