आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस की गोष्ठी में डॉक्टरों ने कहा—गोली, चीरा, रोबोट हर तरह से इनका इलाज…
आगरा ऑबस्टेट्रक्स एंड जिनेकोलॉजिकल सोसाइटी (AOGS) ने रसौली व एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए नवीनतम दवा, व सर्जरी पर एक गोष्ठी चर्चा का आयोजन किया, जिसमें आगरा व राजस्थान से लगभग 200 चिकित्सक मौजूद रहे। जयपुर से आये वक्ता प्रोफेसर डॉ फड़ेंद्र भारद्वाज और प्रोफ़ेसर डॉ कल्पना तिवारी ने लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी और इनके नवीनीकरण पर आगरा के डॉक्टर्स को जागरूक किया। डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने दोनों समस्याओं के निदान के लिये नई दवाओं पर जानकारी दी। AOGS अध्यक्ष डॉ रजनी पचौरी ने बताया ये दोनों ही समस्याएं बांझपन, दर्द, अनियमित ब्लीडिंग के बड़े कारण है, और इनका सही इलाज मरीज व उसके परिवार के लिए बेहद जरूरी है। AOGS सचिव प्रोफेसर डॉ मीनल जैन ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण ये समस्याएं युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। गोष्ठी के अंत में पहले सिल्वर स्टेथोस्कोप अवॉर्ड्स - डॉक्टर्स डे पर मनोरंजक रूप से डॉक्टर्स का सम्मान किया गया जिसका आयोजन सेंट्रल रेडियंस ग्रुप ने किया था। गोष्ठी में प्रोफेसर डॉ मुकेश चंद्रा, डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ सरोज सिंह, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ निधि गुप्ता, डॉ अनु पाठक, डॉ अंजली वोहरा आदि मौजूद रहे। डॉ किया जैन और डॉ ऋषभ पचौरी मास्टर ऑफ सेरेमनी रहे।