आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया महर्षि भगवान परशुराम जन्मोत्सव..
सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति, आगरा (पंजीकृत) द्वारा राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महर्षि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति की महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भगवान परशुराम जी की आराधना की गई। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, योगेश भारद्वाज, देवेंद्र भारद्वाज एवं एम.एम. शर्मा जी ने यज्ञ एवं पूजन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समिति के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही वर्तमान समय में विश्व में हो रहे भीषण युद्धों से पीड़ित मानवता के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभी लोगों ने मिलकर भगवान परशुराम जी की भव्य आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने जलपान ग्रहण किया तथा सत्तू प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
ये लोग रहे उपस्थितकार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक डॉ. एस.पी. अग्निहोत्री, संरक्षक प्रेम शंकर शर्मा, विशिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जे.पी. लवानिया, सह-कोषाध्यक्ष रामविलास पाठक, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, एम.एम. शर्मा, योगेश भारद्वाज, राजेंद्र पाराशर, आशुतोष गौतम, मुख्य सचिव शिवकांत मिश्रा, डॉ. प्रमोद रावत एवं विशन शर्मा, बी.एन. पाराशर, राजू पंडित, उमेश पचौरी, मूलचंद शर्मा, आर.वी. पाठक, आकाश शर्मा, रामवीर दीक्षित, अनुज अग्निहोत्री, हरीश शर्मा, मनोज सिंह पुंडीर, विमल मिश्रा, कांति प्रसाद भारद्वाज, अनिल कुमार पाठक, एन.सी. मिश्रा, एडवोकेट हर्षवर्धन नगायच, कुबेर दत्त पाठक, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पी.वी. शर्मा, रेखा गौर, एस.के. मिश्रा, श्रीमती दुर्गेश मुद्गल, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती सर्वेश पाराशर (डॉली), सुधीर मिश्रा, श्री कृष्णा शर्मा, आचार्य चंद्रकांत शर्मा, गिरीश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश पाठक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।